समाचार · मध्य प्रदेश
सूने मकान से 2 लाख के जेवर, 30 हजार चोरी:सिवनी में परिवार घर लौटा तो अलमारी और संदूक के ताले टूटे
सिवनी जिले के लखनादौन थाना क्षेत्र के ग्राम पुरवा माल में सोमवार को दिनदहाड़े एक सूने मकान में चोरी हो गई। चोर करीब ₹2 लाख के सोने-चांदी के जेवर और ₹30 हजार कैश लेकर भाग गए। ग्राम पुरवा माल के रहने वाले विनोद कुमार अहिरवार अपने परिवार के साथ सुबह किसी काम से बाहर गए थे। इसी बीच चोरों ने उनके सूने घर को निशाना बनाया। दोपहर में जब परिवार वाले घर वापस लौटे, तो अंदर का नजारा देखकर दंग रह गए। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी और संदूक के ताले टूटे हुए थे। जब उन्होंने सामान की जांच की, तो पता चला कि चोर अलमारी में रखे सोने-चांदी के गहने और ₹30 हजार नकद चुरा ले गए हैं। पुलिस कर रही है चोरों की तलाश चोरी की खबर मिलते ही लखनादौन थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और मौके से जरूरी सबूत जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश तेज कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आस-पास के थानों को भी अलर्ट कर दिया गया है। संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस का दावा है कि तकनीकी जांच और मिले सुरागों के आधार पर जल्द ही चोरों को पकड़कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। ग्रामीणों ने की गश्त बढ़ाने की मांग गांव वालों का कहना है कि इलाके में पिछले कुछ समय से चोरी की वारदातें बढ़ गई हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि गांव में दिन और रात के समय पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए और संदिग्ध घूमने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखी जाए।