Tuesday, 7 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

मॉनिटर लिजार्ड (गोह) के अवशेष बेच रहे थे 3 तस्कर:मंदसौर वन विभाग ने नेहरू बस स्टैंड से किया गिरफ्तार, 19 हत्था जोड़ी बरामद

INT News6 July 2026 at 10:38 pm

मंदसौर वन विभाग ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मॉनिटर लिजार्ड (गोह) के अवशेष, जिन्हें 'हत्था जोड़ी' के नाम से जाना जाता है, की अवैध बिक्री करते तीन लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 19 नग हत्था जोड़ी बरामद की गई। तीनों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से 15 जुलाई 2026 तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वन विभाग को वनमंडलाधिकारी के माध्यम से सूचना मिली थी कि नेहरू बस स्टैंड स्थित नेहरू पार्क गेट के पास वन्यजीवों के अवशेषों की अवैध बिक्री हो रही है। सूचना मिलते ही एक विशेष टीम बनाई गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर मुखबिर के बताए हुलिए के आधार पर एक महिला और दो पुरुषों को पकड़ लिया। तीनों आरोपी रूपावली गांव के निवासी गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेश सिंह (54) पिता मलेसिंह पारदी, करोल सिंह (36) पिता मुछालसिंह पारदी और भारतबाई (52) पति सुरेश पारदी के रूप में हुई है। तीनों मंदसौर जिले के ग्राम रूपावली, पोस्ट साबाखेड़ा के निवासी हैं। संरक्षित वन्यजीव है मॉनिटर लिजार्ड वन विभाग के अनुसार, मॉनिटर लिजार्ड (गोह) वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की प्रथम अनुसूची में शामिल संरक्षित वन्यजीव है। इसका शिकार करना, व्यापार करना या इसके अंगों की खरीद-फरोख्त करना कानूनन अपराध है। आरोपियों के खिलाफ परिक्षेत्र मंदसौर में वन अपराध प्रकरण क्रमांक 3832/16 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। विभाग ने बताया कि ऐसे मामलों में 3 से 7 वर्ष तक की सजा और न्यूनतम 25 हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान है। मामले की विस्तृत जांच जारी है। हत्था जोड़ी क्या है?

'हत्था जोड़ी' असल में कोई चमत्कारी वनस्पति या पौधा नहीं है, बल्कि यह संकटग्रस्त वन्यजीव मॉनिटर लिजर्ड (गोह) के नर जननांग (हेमीपेनिस) होते हैं।

तांत्रिक अनुष्ठान, वशीकरण, भाग्य चमकाने और धन समृद्धि के नाम पर फैले अंधविश्वास के कारण इस बेकसूर जानवर का बेरहमी से शिकार किया जाता है। इसके अंगों को सुखाकर बाजारों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर धोखे से बेचा जाता है।