Saturday, 26 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

लोडिंग से टकराकर गिरा टैंकर, हजारों लीटर दूध बहा:देवास में डिवाइडर में भिड़ा; वाहन का पंचर सुधरवाने गया था चालक

INT News26 September 2026 at 03:50 pm

देवास के सियापुरा में शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे एक हादसा हुआ। दूध के पैकेटों से भरे लोडिंग वाहन को पीछे से आ रहे दूध के टैंकर ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद टैंकर लोडिंग वाहन को घसीटता हुआ कुछ दूर तक ले गया। इसके बाद वह डिवाइडर से टकराकर पलट गया। टैंकर का ढक्कन खुलने से उसमें भरा करीब 20 हजार लीटर दूध सड़क पर बह गया। लोडिंग वाहन में करीब 400 कैरेट दूध के पैकेट थे। उसका चालक सियापुरा के पास वाहन खड़ा करके पंचर ठीक कराने गया था। तभी पीछे से आए टैंकर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद सड़क पर भारी मात्रा में दूध फैल गया। लोडिंग वाहन के कुछ दूध पैकेट खराब हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन से टैंकर को हटवाया। इस कारण कुछ देर के लिए आवाजाही पर असर पड़ा।