sports
फ्री में कब-कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज का पहला वनडे?

IND vs WI 1st ODI Free Live Streaming : भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 27 सितंबर से होने जा रहा है. पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में क्रिकेट फैंस की नजरें लंबे समय बाद वनडे में साथ नजर आने वाले रोहित शर्मा और विराट कोहली पर रहेंगी. खास बात यह है कि विराट कोहली के पास वनडे क्रिकेट में 15,000 रन पूरे करने का मौका भी है.
अगर आप भी भारत और वेस्टइंडीज का पहला वनडे फ्री में देखना चाहते हैं, तो टीवी से लेकर मोबाइल और लैपटॉप पर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग तक की पूरी जानकारी यहां मिलेगी.
भारत-वेस्टइंडीज पहला वनडे कब और कहां खेला जाएगा?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का पहला वनडे 27 सितंबर 2026 को खेला जाएगा. मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा.
कितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज मैच?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे दोपहर 2 बजे (IST) शुरू होगा. मैच से पहले दोनों टीमों के कप्तान दोपहर 1:30 बजे टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे.
ये भी पढ़ें: धोनी के बिना नहीं होता CSK में कोई फैसला? MD काशी विश्वनाथन का खुलासा
भारत-वेस्टइंडीज पहला वनडे टीवी पर कहां देखें?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. यानी जिन दर्शकों के पास स्टार स्पोर्ट्स का चैनल उपलब्ध है, वे टीवी पर इस मुकाबले का सीधा प्रसारण देख सकते हैं.
मोबाइल और लैपटॉप पर लाइव मैच कैसे देखें?
भारत-वेस्टइंडीज पहले वनडे की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. मोबाइल, टैबलेट या लैपटॉप पर दर्शक जियोहॉटस्टार के जरिए मैच देख सकेंगे.
भारत-वेस्टइंडीज पहला वनडे फ्री में कहां देखें?
जो दर्शक फ्री में मैच देखना चाहते हैं, उनके लिए DD Sports पर मुकाबला उपलब्ध रहेगा. यानी अगर आपके टीवी कनेक्शन में डीडी स्पोर्ट्स उपलब्ध है, तो आप भारत-वेस्टइंडीज के पहले वनडे का लाइव प्रसारण वहां फ्री में देख सकते हैं.
IND vs WI 1st ODI: एक नजर में पूरी डिटेल
विराट कोहली के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका
पहले वनडे में सबसे ज्यादा नजरें विराट कोहली पर भी रहेंगी. विराट के पास वनडे क्रिकेट में 15,000 रन पूरे करने का मौका है. अगर वह इस मैच में 51 रन बना लेते हैं, तो वह सचिन तेंदुलकर के बाद वनडे क्रिकेट में 15,000 रन का आंकड़ा छूने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे. यानी तिरुवनंतपुरम में होने वाला यह मुकाबला सिर्फ भारत-वेस्टइंडीज सीरीज की शुरुआत नहीं होगा, बल्कि विराट कोहली के लिए भी रिकॉर्ड के लिहाज से खास हो सकता है.
ये भी पढ़ें: IND vs WI 1st ODI: कैसी होगी Team India की Playing 11? जानें संभावित टीम