Saturday, 26 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

'भजन क्लबिंग' में PM मोदी के शामिल होने पर प्रियंक खरगे का तंज, BJP बोली- 'भजन और भक्ति का अपमान'

INT News26 September 2026 at 03:58 pm

Bhajan Clubbing : कर्नाटक के मंत्री प्रियंक खरगे ने शनिवार (26 सितंबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने शुक्रवार को दिल्ली में हुए ‘भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में पीएम मोदी के शामिल होने को लेकर सवाल उठाए. खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री के पास ऐसे कार्यक्रमों में शामिल होने का समय है, लेकिन गंभीर मुद्दों पर उठ रहे सवालों का जवाब देने का समय नहीं है.  इसके बाद बीजेपी ने प्रियंक खरगे के बयान पर पलटवार किया. पार्टी ने कांग्रेस पर भारतीय परंपरा और विरासत का अपमान करने का आरोप लगाया.

प्रियांक खरगे ने एक्स पर लिखा, “पीएम नरेंद्र मोदी के पास ‘भजन क्लबिंग’ के लिए समय है, लेकिन चुनाव आयोग के जरिए लोकतंत्र की ‘क्लबिंग’ से जुड़े गंभीर सवालों का जवाब देने के लिए समय नहीं है. पिछले 13 वर्षों से एक ही पैटर्न देखने को मिल रहा है. जब सरकार के सामने मुश्किल सवाल आते हैं, तो प्रधानमंत्री उनका जवाब देने से दूर नजर आते हैं. जश्न में उनकी मौजूदगी दिखती है, लेकिन जवाबदेही के सवाल पर उनकी चुप्पी रहती है.”

बीजेपी ने कांग्रेस नेता प्रियंक खरगे के एक्स पोस्ट पर रिएक्ट किया. बीजेपी ने आरोप लगाया कि खरगे ने भारतीय विरासत में शामिल ‘भजन’ और ‘भक्ति’ का मजाक उड़ाया.

ये भी पढ़ें: PM Modi के सामने गूंजे Hanuman Ansh के गाने, टीम ने लाइव गाया ‘पार्वती’ और ‘सियाराम’

बीजेपी प्रवक्ता सीआर केसवन के एक्स पोस्ट पर लिखा, “कांग्रेस एक बार फिर भारत की समृद्ध सभ्यतागत विरासत ‘भजन’ और ‘भक्ति’ का मजाक उड़ा रही है और उसका अपमान कर रही है. जूनियर खरगे से इससे ज्यादा की उम्मीद भी क्या की जा सकती है, जो सिर्फ कांग्रेस के स्वार्थी प्रथम परिवार की तारीफ करने में ही माहिर हैं.”