entertainment
Bigg Boss 20: "तुझसे जो होता है कर ले..." रीति तिवारी और मां के घरेलू टॉर्चर पर छलका सौतेले पिता एकम का दर्द, बोले- बहुत जिल्लत झेली है

Bigg Boss 20 के घर में खुद को बेचारी और मिडिल क्लास बताने वाली मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी का असली चेहरा अब पूरी दुनिया के सामने बेनकाब होने लगा है. लग्जरी गाड़ियों और लाखों के बैग्स की पोल खोलने के बाद, अब उनकी मां के एक्स पति पंजाबी सिंगर एकम बावा ने एक और नया वीडियो शेयर कर रीति का पूरा कच्चा-चिट्ठा सामने रख दिया है. इस बार एकम ने सिर्फ पैसों का हिसाब नहीं मांगा, बल्कि रीति और उनकी मां के उस खौफनाक घरेलू टॉर्चर की दास्तान सुनाई है, जिसने बंद कमरों के पीछे के सारे काले राज खोलकर रख दिए हैं. आधी रात को अलमारी से कपड़े फेंकने से लेकर घर से बाहर निकालने तक, एकम के इन बयानों ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है.
"कपड़े जमीन पर फेंके और चिल्लाई- एकम बावा निकल यहां से"
View on Instagram
एकम बावा ने वीडियो में उस रात की पूरी हकीकत बयां करते हुए बताया कि मामला करीब रात 9 से 10 बजे के आसपास का है. किसी बात को लेकर उनकी और रीति की मां रानी तिवारी के बीच नोकझोंक हो रही थी. इसी बीच रीति अचानक कमरे में आ धमकी. एकम ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा,
"उसने मेरी अलमारी खोली, हैंगर में टंगे मेरे सारे कपड़े नोचकर जमीन पर फेंक दिए और चिल्लाकर बोली, 'एकम बावा निकल यहां से!' मैं पूरी तरह सन्न रह गया. वो लड़की मुझे सरेआम नाम लेकर बाहर निकलने को कह रही थी. जब मैंने पूछा कि हमारा क्या रिश्ता है तुम्हें पता भी है, तो दोनों मां-बेटी ने मिलकर मुझसे कहा कि तुझसे जो होता है तू कर ले. उस घर में मैंने बहुत जिल्लत और टॉर्चर झेला है."
"जितने दिन शो में रहोगी, रोज एक नया किस्सा खोलूंगा"
एकम बावा ने रीति को खुली चेतावनी देते हुए कहा कि जो बातें अभी सामने आई हैं, वो तो महज 2 परसेंट हैं. 5-6 साल साथ रहने के दौरान उनके पास ऐसी अनगिनत बातें हैं. एकम ने दो टूक शब्दों में कहा,
"समय का पहिया हमेशा घूमता है. कल तक तुम्हारा वक्त था, लेकिन आज मेरा वक्त है. तुम जितने दिन 'बिग बॉस' के घर में रहोगी, मैं रोज एक नया किस्सा जनता के सामने लाऊंगा. नेशनल टीवी पर जाकर इतना फ्रस्ट्रेशन मत दिखाओ, लोगों के दिलों में जगह बनाने गई हो तो तमीज से रहो, बवाल मत काटो."
ये भी पढ़ें: "पाखंडी, सिम्पथी बटोरना बंद करो..." Bigg Boss 20 में रीति तिवारी के मिडिल क्लास दावों पर फूटा सौतेले पिता का गुस्सा, खोल दी पोल
काजी तौकीर के बहाने मां-बेटी पर तंज, खराब गायकी पर भी ली चुटकी
हाल ही में सलमान खान के सामने रीति ने कहा था कि उन्हें काजी तौकीर बिल्कुल पसंद नहीं हैं. इस पर एकम ने तंज कसते हुए कहा, "तुम्हें और तुम्हारी मां को तो इस दुनिया में कोई इंसान पसंद ही नहीं आता." इसके साथ ही एकम ने शो में रीति की बेसुरी गायकी को लेकर भी आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा,
"गाना सीखकर गाया जाता है, ऐसे सुरों का मजाक नहीं बनाया जाता. जब टीवी पर तुम्हारा गाना आता है तो लोग सीधे म्यूट कर देते हैं. खुद को रॉकस्टार समझना बंद करो, तुम्हारी हरकतों की वजह से सबकी बेइज्जती होती है."
दर्द में छलके आंसू, गा दिया- 'अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का'
अपनी पूरी दास्तान सुनाते हुए एकम बावा बेहद भावुक नजर आए. उन्होंने हाथ जोड़कर कहा कि वो कभी किसी विवाद में नहीं पड़ते, लेकिन जो कुछ उनके साथ हुआ, वैसा भगवान किसी दुश्मन के साथ भी न करे. वीडियो के आखिर में एकम ने भरे गले से मशहूर दर्द भरा गाना गाते हुए रीति और उनकी मां को सीधा आईना दिखा दिया,
"अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का, यार ने ही लूट लिया घर यार का..."