national · गुजरात
सूरत सिविल हॉस्पिटल डॉक्टर सुसाइड केस: 24 घंटे में जांच पूरी, 4 सीनियर डॉक्टर निलंबित, एचओडी को कारण बताओ नोटिस
INT News10 August 2026 at 06:55 pm

गांधीनगर, 10 अगस्त। सूरत के न्यू सिविल हॉस्पिटल में फर्स्ट ईयर के रेजिडेंट डॉक्टर की आत्महत्या की दुःखद घटना को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल पानसेरिया ने अत्यंत गंभीरता से लिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तत्काल पैनल पोस्टमार्टम के साथ ही फॉरेंसिक पोस्टमार्टम कराने के आदेश जारी किए थे।