Monday, 10 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

कुबेरेश्वरधाम में उमड़ा 2 लाख श्रद्धालुओं का सैलाब:बारिश के बीच 11 किमी पैदल चले कांवड़िए, 50 क्विंटल खिचड़ी की प्रसादी बांटी

INT News10 August 2026 at 07:35 pm

सीहोर सावन के दूसरे सोमवार को कुबेरेश्वरधाम में दो लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। बारिश की बौछारों के बीच हजारों कांवड़ यात्रियों ने सीवन नदी तट से 11 किलोमीटर पैदल चलकर धाम पहुंचकर भगवान शिव का अभिषेक और पूजन किया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश इंफ्लुएंसर के तत्वावधान में कांवड़ यात्रा निकाली गई। इसमें प्रदेश के लोकप्रिय सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और अलग-अलग क्षेत्रों के प्रतिष्ठित लोग शामिल हुए। इन श्रद्धालुओं ने भी सीवन नदी से जल लिया और 11 किलोमीटर पैदल चलकर कुबेरेश्वरधाम पहुंचे। यात्रा मार्ग पर 'हर-हर महादेव' और 'श्री शिवाय नमस्तुभ्यं' के जयकारे गूंजते रहे। बारिश से कुछ घंटों में लबालब हुई सीवन नदी कांवड़ यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सीवन नदी का जलस्तर पिछले दिनों कम हो गया था। देर रात हुई तेज बारिश के बाद कुछ ही घंटों में नदी लबालब भर गई। जलस्तर बढ़ने को देखते हुए प्रशासन ने सीवन नदी घाट पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए। 2 लाख श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी कुबेरेश्वरधाम में भारी भीड़ को देखते हुए विठलेश सेवा समिति ने व्यवस्थाएं कीं। समिति की आधुनिक भोजनशाला में दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के लिए 50 क्विंटल खिचड़ी और 20 क्विंटल नुक्ती सहित भोजन प्रसादी तैयार की गई। पंडित विनय मिश्रा, पंडित समीर शुक्ला सहित अन्य सेवादारों ने भोजन प्रसादी और दूसरी व्यवस्थाओं का प्रबंधन किया।