Monday, 10 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

कोरबा में महिला की हत्या के बाद शव जलाया,एक गिरफ्तार:शराब पी, फिर जबरन संबंध की कोशिश, विवाद में हत्या, शव जलाकर भागे, दूसरा फरार

INT News10 August 2026 at 07:52 pm

छत्तीसगढ़ के कोरबा के कटघोरा क्षेत्र में मिली महिला की जली हुई लाश के मामले में पुलिस ने एक आरोपी किरण कुमार पटेल को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा आरोपी अजय कुमार धनवार फरार है। उसकी तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, महिला और दोनों आरोपियों ने साथ में शराब पी थी। इसके बाद आरोपियों ने महिला के साथ जबरन संबंध बनाने की कोशिश की, इसे लेकर विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर दोनों आरोपियों ने महिला की हत्या कर दी। इसके बाद पहचान छिपाने के लिए शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और फरार हो गए। यह घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम डुमरमुड़ा के पास की है। अब जानिए पूरा मामला जानकारी के अनुसार, 8 अगस्त 2026 को पुलिस को यहां एक अज्ञात महिला का जला हुआ शव मिला था। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कटघोरा और साइबर थाना की संयुक्त टीम को मामले की जांच के निर्देश दिए। पुलिस ने महिला की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की और गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटाई। इसी दौरान पता चला कि ग्राम अमलडिहा की एक महिला शुक्रवार रात से लापता है। जांच में पुलिस को पता चला कि घटना से पहले शाम को किरण कुमार पटेल और अजय कुमार धनवार को महिला के साथ देखा गया था। इसके बाद दोनों वहां से फरार हो गए थे। पुलिस ने तकनीकी और अन्य सबूतों के आधार पर किरण कुमार पटेल को हिरासत में लिया। पुराने संबंधों को लेकर हुआ विवाद पूछताछ में किरण कुमार पटेल ने पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन तीनों ने साथ में शराब पी थी। इसके बाद महिला और अजय कुमार धनवार के बीच पुराने संबंधों को लेकर विवाद हुआ। किरण कुमार ने भी महिला के साथ जबरन संबंध बनाने की कोशिश की, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। पुलिस के अनुसार, इसके बाद दोनों आरोपियों ने मिलकर महिला की हत्या कर दी। पहचान छिपाने और सबूत मिटाने के लिए शव पर पेट्रोल डालकर जला दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी किरण कुमार पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, अजय कुमार धनवार, निवासी अमलडिहा, अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।