national · झारखंड
झारखंड: सड़क हादसे में सीआरपीएफ जवान की मौत के दूसरे दिन भी प्रदर्शन, सड़क जाम
INT News10 July 2026 at 10:39 pm

चतरा, 10 जुलाई। झारखंड के सिमरिया में सड़क दुर्घटना में सीआरपीएफ जवान की मौत के बाद चतरा जिले में लोगों का गुस्सा बढ़ गया है। विरोध-प्रदर्शन की वजह से चतरा-हजारीबाग और चतरा-टांडवा-रांची मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक पूरी तरह ठप हो गया है और दोनों रास्तों पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई हैं।