Saturday, 11 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · दिल्ली

बीआरएस ने चुनाव आयोग से डुप्लिकेट मतदाता हटाने की मांग की, 'एक नागरिक-एक वोट' पर दिया जोर

INT News10 July 2026 at 10:50 pm

नई दिल्ली, 10 जुलाई। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात कर मतदाता सूची में डुप्लिकेट और एक से अधिक बार दर्ज मतदाताओं की पहचान एवं उन्हें हटाने की मांग को लेकर विस्तृत ज्ञापन सौंपा। पार्टी ने देशभर में विशेष अभियान चलाने का आग्रह करते हुए कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण 'एक नागरिक–एक वोट' के सिद्धांत के अनुरूप होना चाहिए। साथ ही किसी भी वास्तविक मतदाता का मतदान अधिकार प्रभावित नहीं होना चाहिए।