national · महाराष्ट्र
राज ठाकरे स्टैंड अप कॉमेडी में होते तो किसी के लिए बाजार ही नहीं बचता, सीएम फडणवीस का राज ठाकरे पर तंज
INT News10 July 2026 at 10:59 pm

मुंबई, 10 जुलाई। महाराष्ट्र विधानसभा में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे की आलोचना पर तीखा पलटवार किया। उन्होंने अपने हालिया विधानसभा भाषण को लेकर उठे विवाद का जवाब देते हुए कहा कि उनके बयान को लेकर अनावश्यक विवाद खड़ा किया गया है।