Saturday, 11 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

इंदौर में बाइक को टक्कर मारकर पकड़ा वाहन चोर:दो साथी फरार, चोरी करने के लिए किराए पर लाते थे बदमाश

INT News10 July 2026 at 11:16 pm

इंदौर के हीरा नगर पुलिस ने ऐसे बदमाश को पकड़ा है, जो अपने साथियों के साथ शहर में आकर वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। आरोपी गांव से युवकों को किराए पर लेकर आता था। उन्हें 1500 से 2000 रुपए दिए जाते थे। पुलिस अब उसके फरार साथियों की तलाश में जुटी है। टीआई सुशील पटेल ने बताया कि रात में गश्त के दौरान पुलिस इलाके में सर्चिंग कर रही थी। इसी दौरान धार निवासी दिलीप पिता मदन भूरिया अपने साथियों के साथ बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए इलाके में पहुंचा था। पुलिस ने जब उनका पीछा किया तो आरोपी अलग-अलग बाइक से भागने लगे। पुलिस ने टक्कर मारकर दिनेश को गिरा दिया और उसे पकड़कर थाने ले आई। पूछताछ में उसके कब्जे से चोरी की दो बाइक बरामद हुईं। उसने ये बाइक इंदौर और देपालपुर क्षेत्र से चुराना कबूल किया। किराए पर लाते थे युवक दिनेश ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर कई वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपी ने बताया कि वे गांव से 1500 से 2000 रुपए में युवकों को किराए पर लेकर चोरी करने इंदौर आते थे। फिलहाल पुलिस दिनेश के फरार साथियों की तलाश कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक पूछताछ में वाहन चोरी की कई अन्य वारदातों का भी खुलासा होने की संभावना है।