Saturday, 11 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · महाराष्ट्र

'महाराष्ट्र में यूसीसी का स्वागत करते हैं', शिवसेना प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े का बयान

INT News10 July 2026 at 10:44 pm

मुंबई, 10 जुलाई। महाराष्ट्र में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। शिवसेना प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कहा कि राज्य सरकार ने यूसीसी के कानूनी पहलुओं का अध्ययन करने के लिए सुप्रीम कोर्ट की एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में समिति गठित की है। उन्होंने दावा किया कि रिपोर्ट आने के बाद सरकार आगे की कार्रवाई करेगी। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस, उद्धव ठाकरे गुट और विपक्ष के अन्य नेताओं पर भी निशाना साधा।