Saturday, 11 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

'चरणजीत सिंह चन्नी मेरे वरिष्ठ हैं, उनसे सीख रहा हूं', कांग्रेस में गुटबाजी के सवाल पर बोले राजा वडिंग

INT News10 July 2026 at 10:45 pm

चंडीगढ़, 10 जुलाई। पंजाब कांग्रेस में कथित गुटबाजी और वरिष्ठ नेताओं के बीच मतभेद की चर्चाओं के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने पार्टी के भीतर किसी भी तरह के टकराव से इनकार किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी उनके वरिष्ठ नेता हैं और वह उनसे लगातार सीख रहे हैं। साथ ही, उन्होंने वरिष्ठ नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा के साथ रिश्तों को लेकर भी अपनी बात रखते हुए कहा कि उनके संबंध इतने पुराने और मजबूत हैं कि किसी भी गलतफहमी को बातचीत के जरिए दूर किया जा सकता है।