Tuesday, 13 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · बिहार

13 अक्टूबर की टॉप 10 खबरें: 25 अक्टूबर को नहीं होगी BPSC 72वीं पीटी परीक्षा, दरभंगा एयरपोर्ट के पास बनेगा कार्गो हब, बिहार में डूबने से 16 लोगों की मौत

INT News13 October 2026 at 06:25 am

25 अक्टूबर को नहीं होगी BPSC 72वीं पीटी परीक्षा, अभ्यर्थियों को नयी तिथि का इंतजार

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा एक बार फिर स्थगित कर दी गयी है. आयोग की ओर से जारी आवश्यक सूचना के अनुसार, 25 अक्टूबर 2026 (रविवार) को आयोजित होने वाली परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है. परीक्षा की नयी तिथि की घोषणा बाद में की जायेगी.

यहां पढ़ें पूरी खबर...

बिहार कैबिनेट: दरभंगा एयरपोर्ट के पास बनेगा कार्गो हब, 226 करोड़ मंजूर, पुरानी ग्रामीण सड़कों की भी होगी मरम्मत, 23 एजेंडों पर लगी मुहर

बिहार में सोमवार 12 अक्टूबर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक हुई. पटना में हुई इस बैठक में विकास, बिजली, पेयजल, पर्यटन, सड़क और प्रशासन से जुड़े कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. कैबिनेट के फैसलों में बिजली व्यवस्था मजबूत करने के लिए नई परियोजनाएं, ग्रामीण इलाकों में पेयजल की सुविधा बेहतर करने की योजनाएं और दरभंगा एयरपोर्ट के पास जमीन अधिग्रहण से जुड़ा प्रस्ताव शामिल है.

यहां पढ़ें पूरी खबर...

बिहार में डूबने से 16 लोगों की मौत, जलबोझी के दौरान हुआ हादसा, इन 3 जिलों में सबसे ज्यादा हादसे

बिहार में शारदीय नवरात्र की तैयारियों के बीच कई परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. राज्य के अलग-अलग जिलों में नदियों और तालाबों में डूबने से 16 लोगों की मौत हो गई. ये हादसे नवरात्र में कलश स्थापना और शोभायात्रा के लिए जल लाने के दौरान हुए. सबसे ज्यादा मौतें मुजफ्फरपुर, दरभंगा और सीतामढ़ी में हुई हैं. बताया जा रहा है कि बाढ़ के कारण नदियों में पानी का स्तर बढ़ा हुआ है. ऐसे में लोग गहराई का अंदाजा नहीं लगा सके और डूब गए.

यहां पढ़ें पूरी खबर...

'अनंत सिंह ने नवल किशोर यादव को बांधकर पीटा था’, RJD कैंडिडेट के दावे से बिहार की राजनीति में हलचल

बिहार विधान परिषद चुनाव के बीच पटना सेंट्रल मॉल की जमीन और अनंत सिंह से जुड़ा पुराना विवाद फिर चर्चा में आ गया है. राजद प्रत्याशी डॉ. संजीव कुमार ने भाजपा एमएलसी नवल किशोर यादव को लेकर एक बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि अनंत सिंह ने कभी नवल किशोर यादव को बांधकर पीटा था. संजीव कुमार के इस बयान से चुनावी माहौल में नया विवाद खड़ा हो गया है.

यहां पढ़ें पूरी खबर...

तेजस्वी यादव बोले- अंग्रेजों के सामने जिनकी पैंट गीली हो जाती थी, वे आज हमारी बहन-बेटियों को पीट रहे हैं, RSS पर साधा निशाना

दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस मामले में केंद्र सरकार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस के सहयोग से प्रदर्शनकारियों को पीटा जा रहा है. तेजस्वी ने इसे RSS की गुंडागर्दी बताया. साथ ही सवाल किया कि इस घटना पर संघ प्रमुख मोहन भागवत क्या कहेंगे.

यहां पढ़ें पूरी खबर...

दिवाली-छठ पर बिहार आने वालों को इन स्पेशल ट्रेनों में अभी मिलेगी सीट, राजधानी-संपूर्ण क्रांति समेत कई ट्रेनों में AC टिकट फुल

दिवाली और छठ महापर्व पर बिहार लौटने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. दिल्ली से पटना आने वाली कई रेगुलर ट्रेनों में एसी टिकट मिलना मुश्किल हो गया है. राजधानी, संपूर्ण क्रांति और श्रमजीवी एक्सप्रेस समेत करीब एक दर्जन ट्रेनों में एक से सात नवंबर तक एसी कोच की सीटें भर चुकी हैं. कई तारीखों पर बुकिंग बंद है. कुछ ट्रेनों में रिग्रेट की स्थिति है. स्लीपर क्लास में भी लंबी वेटिंग चल रही है.

यहां पढ़ें पूरी खबर...

बिहार MLC चुनाव: नीरज कुमार की प्रचार लिस्ट में बड़े नेताओं के नाम, ललन सिंह गायब, क्या बोले उम्मीदवार

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एक बार फिर मैदान में उतरे जेडीयू के विधान पार्षद नीरज कुमार के लिए पार्टी ने चुनाव प्रचार की रूपरेखा तैयार कर ली है. इस सूची के मुताबिक नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार, डिप्टी सीएम विजय चौधरी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी जैसे दिग्गज नेता उनके लिए प्रचार करेंगे.

यहां पढ़ें पूरी खबर...

गोपालगंज में 85 वर्षीया नानी पर नाती ने गंडासे से किए दो दर्जन वार, धार्मिक शब्द बोलकर की हत्या

गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के बनरहां गांव में रविवार की देर रात 85 वर्षीया वृद्धा कोईलासी खातून की धारदार हथियार से हमला कर नृशंस हत्या कर दी गई. वारदात को अंजाम देने का आरोप उनके 21 वर्षीय नाती साहेब हुसैन उर्फ झामलाल पर लगा है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित नाती को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहराई से पड़ताल में जुटी है.

यहां पढ़ें पूरी खबर...

BIH vs UP Day 2: रिंकू सिंह के शतक से यूपी ने बनाए 540 रन, दिन का खेल समाप्त होंने तक बिहार का स्कोर 44/2

रणजी ट्रॉफी एलीट 2026-27 में बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच मुकाबले के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश ने अपनी पहली पारी में 540 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. रिंकू सिंह के शतक और माधव कौशिक की 150 रन की पारी ने उत्तर प्रदेश को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. जवाब में बिहार ने दिन का खेल समाप्त होने तक पहली पारी में 18 ओवर में दो विकेट गंवाकर 44 रन बना लिए हैं. बिहार की टीम अभी उत्तर प्रदेश से 496 रन पीछे है.

यहां पढ़ें पूरी खबर...

गंगा की उग्र लहरों में विलीन हुए 10 आशियाने! भागलपुर के कसमाबाद में मची तबाही, अपने हाथों से घर उजाड़ने को मजबूर पीड़ित

सोमवार को उग्र गंगा की विनाशकारी लहरों ने एक बार फिर ऐसा तांडव मचाया कि देखते ही देखते 10 परिवारों के पक्के और कच्चे मकान नदी के आगोश में समा गए. जिनके घर अभी बचे हैं, वे रोते-बिलखते अपने हाथों से ही अपने सपनों के आशियाने को हथौड़ों से तोड़ने और उजाड़ने के लिए मजबूर हैं. संकट के इस भयावह मोड़ पर न तो जनप्रतिनिधि सुध ले रहे हैं और न ही प्रशासनिक अमला, जिससे पीड़ितों का दर्द और गुस्सा उबाल पर है.

यहां पढ़ें पूरी खबर...