समाचार · मध्य प्रदेश
धीरेंद्र शास्त्री की सनातन एकता यात्रा दमोह पहुंचेगी:पॉलिटेक्निक ग्राउंड में 90 मिनट का कार्यक्रम; शिष्य मंडल ने पूरी की तैयारी
बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता यात्रा तीसरे दिन आज मंगलवार दोपहर दमोह पहुंचेगी। यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। शहर के पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में 90 मिनट का कार्यक्रम रखा गया है। इसके बाद पंडित शास्त्री सागर जिले के लिए रवाना होंगे। दमोह पहुंचने से पहले पंडित धीरेंद्र शास्त्री सोमवार रात करीब 12 बजे पन्ना से होते हुए हटा पहुंचे। यहां शिष्य मंडल के हजारों सदस्यों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने भक्तों को प्रवचन दिए और सनातन एकता यात्रा के उद्देश्य की जानकारी दी। सुबह 8 बजे हटा से दमोह के लिए होंगे रवाना निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, पंडित धीरेंद्र शास्त्री मंगलवार सुबह करीब 8 बजे हटा से दमोह के लिए रवाना होंगे। उनका काफिला पटेरा, हिंडोरिया और समन्ना होते हुए दमोह बायपास पहुंचेगा। इसके बाद वे पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड पहुंचेंगे, जहां उनके भोजन की व्यवस्था की गई है और 90 मिनट का कार्यक्रम निर्धारित है। दमोह में कार्यक्रम के बाद पंडित धीरेंद्र शास्त्री सागर नाका होते हुए रहली की ओर रवाना होंगे। यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए रूट तय किए गए हैं, ताकि लोगों को जाम और आवागमन में परेशानी न हो। पुलिस अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा आयोजन से पहले सागर डीआईजी और दमोह एसपी ने हटा और दमोह में आयोजन स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया था। जिला प्रशासन ने कार्यक्रम और यात्रा को लेकर व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। ये खबर भी पढ़ें… 1. धीरेंद्र शास्त्री बोले- देश गृहयुद्ध की ओर बढ़ रहा:कहा- प्राण चले जाएं, धर्म नहीं छोड़ना पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता रथयात्रा 3.0 छतरपुर जिले के बमीठा से आगे बढ़कर पन्ना जिले के अजयगढ़ पहुंची। यात्रा में सबसे आगे बालाजी, फिर शास्त्री का रथ और पीछे समर्थकों के वाहनों का लंबा काफिला चल रहा था। पढ़े पूरी खबर… 2. धीरेंद्र शास्त्री बोले-देश में कास्टवाद नहीं, राष्ट्रवाद जरूरी:जेसीबी से फूल बरसाए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता रथयात्रा सोमवार को पन्ना के अमानगंज पहुंची। श्रद्धालुओं ने जेसीबी से फूल बरसाकर स्वागत किया। शास्त्री ने कहा- भारत में कास्टवाद नहीं, राष्ट्रवाद जरूरी है। पढ़े पूरी खबर…