Tuesday, 13 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

झारखंड की गैंग ने की थी दंपत्ति से चोरी:पानी में बेहोशी की दवा मिलाकर पिलाई, सात राज्यों में करते हैं ट्रेन में चोरी की वारदात

INT News13 October 2026 at 07:35 am

ट्रेन में यात्रियों से दोस्ती कर उनका भरोसा जीतना और फिर चाय-पानी में नशीली दवा मिलाकर बेहोश करने के बाद जेवरात व नकदी लूट लेना। गुना जीआरपी ने ऐसे ही अंतरराज्यीय जहरखुरानी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने झारखंड के जामताड़ा निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी फरार है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में गिरोह की सात राज्यों में वारदातों में संलिप्तता सामने आई है। गिरोह के सदस्य ट्रेन में अकेले या जोड़े में सफर कर रहे यात्रियों को निशाना बनाते थे। सालगिरह मनाने जा रहे दंपती को बनाया शिकार मामला 18 जून का है। भोपाल निवासी नर्मदा प्रसाद अहिरवार पत्नी के साथ शादी की सालगिरह मनाने खाटू श्याम जा रहे थे। भोपाल से जोधपुर जा रही ट्रेन की जनरल बोगी में सफर के दौरान दो आरोपियों ने दंपती से बातचीत शुरू की और उनका भरोसा जीत लिया। इसके बाद आरोपियों ने पानी की बोतल में नशीली दवा मिलाकर दंपती को पिला दी। पानी पीने के बाद दोनों बेहोश हो गए। जयपुर स्टेशन पर जीआरपी ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। होश आने पर पता चला कि उनके जेवरात और 9 हजार रुपए गायब हैं। CCTV फुटेज से गुना तक पहुंची जांच जयपुर जीआरपी ने मामला दर्ज कर केस डायरी भोपाल जीआरपी को भेजी। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। इसमें आरोपियों के गुना जिले के रुठियाई स्टेशन पर उतरने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और पुराने अपराधों के रिकॉर्ड के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। जांच की कड़ियां झारखंड के जामताड़ा तक पहुंचीं, जहां से पुलिस ने दुर्भुज मंडल को गिरफ्तार कर लिया। नशीली गोलियों का इंतजाम करता था फरार आरोपी पुलिस के मुताबिक, गिरोह का दूसरा सदस्य सुशील मंडल फरार है। उसे गिरोह का मुख्य संचालक बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, वह वारदातों में इस्तेमाल होने वाली नशीली गोलियों का इंतजाम करता था। गिरोह के सदस्य पहले यात्रियों से मेलजोल बढ़ाते, फिर चाय या पानी में नशीली दवा मिलाकर उन्हें बेहोश कर देते थे। इसके बाद उनके जेवरात और नकदी लेकर फरार हो जाते थे। सात राज्यों में वारदातों की जांच पुलिस के अनुसार, गिरोह की ओडिशा और बिहार समेत सात राज्यों में वारदातों में संलिप्तता सामने आई है। आरोपी पूर्व में पुरी, विजयवाड़ा, धनबाद, रांची, टाटानगर, खड़गपुर और पुणे जैसे रेलवे स्टेशनों पर भी पकड़ा जा चुका है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है। साथ ही गिरोह की अन्य वारदातों के बारे में भी जांच और पूछताछ जारी है।