Tuesday, 13 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

Jharkhand Weather: झारखंड से मॉनसून की विदाई, इस बार कम पड़ेगी ठंड, जानें मौसम का हाल

INT News13 October 2026 at 07:45 am

Jharkhand Weather: झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की सोमवार से विदाई हो गयी. 12 जून 2026 को दक्षिण-पश्चिम मॉनसून झारखंड में प्रवेश किया. एक जून से 30 सितंबर (मॉनसून की अवधि) में इस बार झारखंड में पिछले वर्ष की तुलना में दो प्रतिशत कम बारिश हुई. पिछले वर्ष लगभग 1100 मिमी बारिश हुई थी. जबकि इस बार 1005.9 मिमी बारिश हुई.

अलनीनो के असर से इस साल कम पड़ेगी ठंड

इस साल मॉनसून की विदाई की पुष्टि मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने की है. अभिषेक आनंद ने कहा कि झारखंड में अब जो भी छिटपुट बारिश होती है, तो वह स्थानीय कारणों से होगी. हालांकि प्रत्येक दिन सुबह में कोहरा छाया रहेगा. इसके बाद आसमान मुख्यतः साफ रहेगा. अभिषेक आनंद ने कहा कि हिंद महासागर में अलनीनो काफी मजबूत हो रहा है. ऐसी स्थिति में इस वर्ष ठंड कम पड़ेगी. दिन के तापमान में भी काफी बढ़ोत्तरी नहीं होगी. इधर सोमवार को रांची में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश हुई. जबकि राज्य में कहीं भी बारिश नहीं हुई. वहीं रांची का अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस रहा.

आज रांची समेत कई जिलों में बढ़ सकता है तापमान

13 अक्टूबर को रांची, पलामू, धनबाद, बोकारो, गुमला, रामगढ़ और जमशेदपुर समेत कई जिलों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है. रांची में अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. वहीं, पलामू में अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है. रांची और रामगढ़ के आसपास मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें: JPSC परीक्षा में गड़बड़ी पर झारखंड सरकार का कबूलनामा, हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान क्या हुआ, जानें पूरा मामला

13 से 18 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम

मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, 13 अक्टूबर को सुबह हल्की धुंध और दिन में धूप रह सकती है. 14 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर बादल छाने और स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश की संभावना है. 15 और 16 अक्टूबर को मौसम मुख्यतः शुष्क रहने और दोपहर में गर्मी महसूस होने का अनुमान है. वहीं, 17 और 18 अक्टूबर को धूप और बादलों का मिला-जुला असर देखने को मिल सकता है. इस दौरान अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी भी संभव है.

इसे भी पढ़ें: JPSC परीक्षा धांधली मामले में दो फाड़ हुए आंदोलनकारी छात्र, उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन पर हाईकोर्ट में I.A. दाखिल