Monday, 31 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

कोरबा में स्कॉर्पियो दादर नाले में बही, दो युवक बचे:युवा कांग्रेस नेता नशे में था, पुलिस ने वाहन जब्त कर केस दर्ज किया

INT News31 August 2026 at 10:52 am

कोरबा में शराब के नशे में युवा कांग्रेस नेता अंकित श्रीवास्तव ने उफनते दादर नाले को स्कॉर्पियो से पार करने की कोशिश की। इस दौरान तेज बहाव में स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर बहने लगी और आधी पानी में डूब गई। वाहन में अंकित श्रीवास्तव और चंद्र कुमार कश्यप सवार थे। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस के अल्कोहल मीटर परीक्षण में दोनों के नशे में होने की पुष्टि हुई। स्थानीय लोगों ने नाला पार करने से किया था मना घटना शनिवार शाम की है। भारी बारिश के बाद दादर नाले का जलस्तर काफी बढ़ गया था और पानी तेज बहाव के साथ बह रहा था। स्थानीय लोगों ने स्कॉर्पियो सवार युवकों को नाला पार करने से मना किया था। इसके बावजूद दोनों ने वाहन से नाला पार करने का प्रयास किया। बीच नाले में पहुंचते ही तेज बहाव में बही स्कॉर्पियो स्कॉर्पियो जैसे ही नाले के बीच पहुंची, पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गई। वाहन अनियंत्रित होकर बहने लगा और देखते ही देखते आधा पानी में डूब गया। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों युवकों को बाहर निकालकर सुरक्षित बचा लिया। वाहन में युवा कांग्रेस नेता समेत दो लोग थे स्कॉर्पियो में दो लोग सवार थे। इनमें युवा कांग्रेस नेता अंकित श्रीवास्तव शामिल हैं, जो छत्तीसगढ़ प्रदेश महासचिव प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। उनके साथ चंद्र कुमार कश्यप भी मौजूद थे। पुलिस ने अल्कोहल मीटर से किया परीक्षण घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों युवकों का अल्कोहल मीटर से परीक्षण किया। पुलिस के मुताबिक, दोनों के नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू की। बीएनएस और एमवी एक्ट की धाराओं में कार्रवाई कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस लगातार लोगों से उफनते नाले और नदी पार नहीं करने की अपील कर रही है। उन्होंने बताया कि चंद्र कुमार कश्यप और अंकित श्रीवास्तव ने बहते पानी में स्कॉर्पियो पार करने का प्रयास किया था। मामले में BNS की धारा 283 और MV Act की धारा 184 के तहत कार्रवाई की गई है। शराब पीकर वाहन चलाने पर MV Act की धारा 185 के तहत भी मामला दर्ज कर स्कॉर्पियो जब्त कर ली गई है। पुलिस ने की सावधानी बरतने की अपील पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान उफनते नाले-नालियों को पार करने का जोखिम न लें। तेज बहाव में वाहन कुछ ही सेकंड में नियंत्रण से बाहर हो सकता है और बड़ा हादसा हो सकता है।