national
उत्तर प्रदेश: कासगंज में मैक्स पिकअप और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत, 3 लोगों की मौत, 23 घायल
INT News31 August 2026 at 10:56 am

कासगंज, 31 अगस्त। उत्तर प्रदेश के कासगंज में सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 23 लोग घायल हो गए। ये लोग सोरों में अस्थि विसर्जन के लिए पहुंच रहे थे। फिलहाल, सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल कासगंज में भर्ती कराया गया है।