Monday, 31 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · दिल्ली

विपक्ष के साथ ही सत्ता पक्ष का भी मिला समर्थन, जब तीन प्रधानमंत्रियों के कार्यकाल में लोकसभा अध्यक्ष रहे पीए संगमा

INT News31 August 2026 at 11:09 am

नई दिल्ली, 31 अगस्त। पूर्वोत्तर से केंद्र की राजनीति तक, एक ऐसे स्वनिर्मित राजनेता, जिन्होंने राजनीतिक-सामाजिक जीवन में अमिट छाप छोड़ी। बतौर लोकसभा अध्यक्ष तीन प्रधानमंत्रियों को देखा लेकिन राजनीतिक शुचिता पर आंच नहीं आने दी। बात हो रही है पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और मेघालय के मुख्यमंत्री रहे पूर्णो अगितोक संगमा यानी पीए संगमा की।