world
नेपाल की विनाशकारी बाढ़ में मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 900 के पार; 4247 लोग अब भी लापता, बचाव अभियान जारी
INT News31 August 2026 at 11:20 am

काठमांडू, 31 अगस्त। नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ से मरने वालों की संख्या 900 के पार पहुंच गई है। राहत और बचाव अभियान के दौरान शवों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। कई जिलों में नदियों के किनारे से शव बरामद हुए हैं।