national
कुशीनगर में 50 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
INT News31 August 2026 at 10:57 am

कुशीनगर, 31 अगस्त। कुशीनगर में पुलिस और 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई है। तरयासुजान थाना क्षेत्र के झड़वा रेलवे अंडरपास के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान बदमाश आशु यादव के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। मुठभेड़ के दौरान उसके कब्जे से पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद किए गए हैं।