national · दिल्ली
तकनीक समस्या नहीं, बिना उद्देश्य इस्तेमाल है खतरनाक! जानिए डिजिटल बैलेंस का मंत्र
INT News31 August 2026 at 11:20 am

नई दिल्ली, 31 अगस्त। आज के दौर में स्मार्टफोन और सोशल मीडिया हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं। पढ़ाई हो, काम हो, खबरें जाननी हों या दोस्तों और परिवार से जुड़ना हो, डिजिटल प्लेटफॉर्म ने कई चीजें आसान कर दी हैं। लेकिन क्या आपने कभी महसूस किया है कि आप फोन चलाने का फैसला खुद कर रहे हैं या फिर कोई एल्गोरिदम आपको बार-बार स्क्रीन पर वापस ला रहा है?