Monday, 31 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · दिल्ली

गोताखोरी और पनडुब्बी बचाव मिशन में 'निपुण' हुई नौसेना, बेड़े में शामिल स्वदेशी पोत

INT News31 August 2026 at 11:14 am

नई दिल्ली, 31 अगस्त। स्वदेशी डाइविंग सपोर्ट पोत ‘निपुण’ सोमवार को नौसैनिक बेड़े में शामिल हो गया है। इसको खास तौर पर गहरे समुद्र में गोताखोरी और पानी के नीचे होने वाले अंडर वॉटर मिशन को अंजाम देने के लिए तैयार किया गया है। यह संकट में फंसी सबमरीन की भी मदद कर सकता है। नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन की मौजूदगी में इसे नौसेना में शामिल किया गया।