Monday, 31 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · पश्चिम बंगाल

जादवपुर यूनिवर्सिटी विवाद: देशविरोधी नारे मिटाए गए, दोबारा लिखा तो होगी कानूनी कार्रवाई : दिलीप घोष

INT News31 August 2026 at 10:52 am

न्यूटाउन, 31 अगस्त। जादवपुर यूनिवर्सिटी में कथित तौर पर देश-विरोधी नारे लिखे जाने को लेकर विवाद के बीच पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में लोगों को अपने विचार व्यक्त करने और नारे लिखने का अधिकार है, लेकिन देश के खिलाफ नारे लगाने या लिखने की अनुमति किसी को नहीं दी जा सकती।