Tuesday, 22 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

पलवल में हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:स्कूल के पास ग्राहक के इंतजार में खड़ा था; सूचना पर CIA की रेड

INT News22 September 2026 at 12:56 pm

पलवल जिले के होडल सीआईए स्टाफ ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से कुल 23.26 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खाईका गांव के दाऊद और आर्य नगर के रवि के रूप में हुई है। पहले मामले में, सीआईए टीम बहीन थाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी, तभी सूचना मिली कि खाईका गांव का दाऊद हेरोइन बेच रहा है। वह अंधोप सरकारी स्कूल के पास किसी ग्राहक का इंतजार कर रहा था। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी और आरोपी दाऊद को पकड़ लिया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 11.26 ग्राम अवैध हेरोइन मिली। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज दाऊद के खिलाफ बहीन थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी गई है। वहीं दूसरे मामले में सीआईए होडल टीम को गुप्त सूचना मिली कि वार्ड नंबर-4, आर्य नगर, होडल निवासी रवि नशीला पदार्थ बेचता है। वह सर्विस रोड पर खड़ा था। तलाशी लेने पर हेरोइन बरामद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी रवि को हसनपुर चौक सर्विस रोड के पास से पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 12 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई। रवि के खिलाफ होडल थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।