Tuesday, 22 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

उज्जैन में झगड़े के बाद विवाहिता ने लगाई फांसी:बाहर जाने को लेकर हुआ था विवाद, खेत में किसान फंदे पर झूला

INT News22 September 2026 at 01:56 pm

उज्जैन के चिमनगंज थाना क्षेत्र की तिरुपति कॉलोनी में मंगलवार सुबह 22 साल की नवविवाहिता शिवानी मालवीय का शव घर में फंदे पर लटका मिला। फांसी लगाने से पहले शिवानी का अपने पति से बाहर जाने को लेकर झगड़ा हुआ था। पुलिस के मुताबिक शिवानी मालवीय ने प्रेम विवाह किया था और पति के साथ रह रही थी। पति ने बताया कि अर्टिगा कार लेकर बाहर जाने को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। इसके बाद शिवानी कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद वह फंदे पर लटकी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। किसान फंदे पर झूला घट्टिया के डाबरी गांव में 50 साल के एक किसान का शव खेत में आम के पेड़ पर लटका मिला। वहीं, चिमनगंज थाना इलाके की तिरुपति कॉलोनी में 22 साल की एक नवविवाहिता का शव घर में फंदे पर मिला। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है और मौत की वजहों की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंपा घट्टिया थाना पुलिस के मुताबिक डाबरी गांव के रहने वाले नारायण सिंह तंवर (50) सोमवार को खेत पर गए थे। मंगलवार सुबह उनका शव खेत में आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाने के बाद शव को उज्जैन जिला अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। नारायण सिंह के परिवार में चार बेटियां और एक बेटा है। पुलिस के अनुसार, फांसी लगाने की वजह अभी साफ नहीं हुई है।