Tuesday, 22 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

टीकमगढ़ के आवासीय हॉस्टल से 3 छात्र गायब:संचालक भी मौके पर नहीं मिला; परिजनों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई

INT News22 September 2026 at 01:42 pm

टीकमगढ़ के खरगापुर स्थित जानकी बाई आवासीय हॉस्टल से तीन छात्र गायब हो गए हैं। मंगलवार सुबह परिजनों को इसकी जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने खरगापुर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। गायब छात्रों में दो कक्षा 7वीं और एक कक्षा 4वीं का छात्र है। 13 साल का आनंद अहिरवार और 12 साल का विशाल कुशवाहा कक्षा 7वीं में पढ़ते हैं। वहीं, 9 साल का प्रमोद कुशवाहा कक्षा 4वीं का छात्र है। परिजनों ने पुलिस से बच्चों की तलाश कर उन्हें सुरक्षित बरामद करने की मांग की है। हॉस्टल संचालक भी मौके पर नहीं मिला घटना की जानकारी मिलने के बाद हॉस्टल संचालक रमेश अहिरवार भी मौके पर नहीं मिला। स्थानीय लोगों का कहना है कि हॉस्टल बिना मान्यता के संचालित हो रहा है। खरगापुर में ऐसे अन्य हॉस्टल भी बिना मान्यता के चलने की बात सामने आ रही है। शिक्षा विभाग की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं, हालांकि किसी मिलीभगत की पुष्टि अभी नहीं हुई है। तस्वीरे देखिए… सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस थाना प्रभारी अंबर सिंह सिकरवार ने बताया कि हॉस्टल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। रेलवे स्टेशन के कैमरों की फुटेज भी देखी जा रही है। पुलिस बच्चों की तलाश में जुटी है। पुलिस और शिक्षा विभाग की जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होगी।