Tuesday, 17 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

गुरुद्वारा गुरु हरिगोबिंद साहिब में जूता घर बना

INT News17 November 2026 at 05:49 am

जालंधर | बस्ती शेख स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु हरिगोबिंद साहिब, मोहल्ला कोट में मघ्घर संक्रांति पर मुथूट फाइनेंस कंपनी के सहयोग से नए जूता घर व बहुरंगी साइन बोर्ड का शुभारंभ हुआ। सुबह श्री सुखमनी साहिब के पाठ व मिष्ठान वितरण तथा रात्रि दीवान में ज्ञानी जोगिंदर सिंह के जत्थे ने कीर्तन और ज्ञानी भरत सिंह ने कथा-विचार किए, जिसके उपरांत अटूट लंगर बरताया गया। इस अवसर पर प्रधान जत्थेदार कुलविंदर सिंह चीमा, सचिव प्रविंदर सिंह शेरा, डॉ. प्रीतम सिंह, बलबीर सिंह, संतप्रीत सिंह व हेड ग्रंथी ज्ञानी दिलीप सिंह ने कंपनी प्रबंधक तलजीत सिंह को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया।