समाचार · पंजाब
आप शहरी संगठन ने कोहली से की मुलाकात
INT News17 November 2026 at 05:48 am
जालंधर | विधानसभा क्षेत्र जालंधर सेंट्रल से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में नितिन कोहली के नाम की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह है। जिला प्रधान जालंधर शहरी अमृतपाल सिंह के नेतृत्व में संगठन की टीम ने नितिन कोहली से मुलाकात की। मौके पर संजीव भगत (जिला मीडिया इंचार्ज, जालंधर शहरी), गौरव पुरी (खजांची), शैंकी भगत (नशा मुक्ति मोर्चा इंचार्ज), भारत भूषण (ब्लॉक प्रधान), शिव भगत (ब्लॉक प्रधान) और सुभाष शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी व नेता उपस्थित रहे।