समाचार · पंजाब
तीर्थ यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं से मिले मंत्री भगत
INT News17 November 2026 at 05:48 am
जालंधर | भार्गव कैंप में वार्ड नंबर 44 और 45 के उन श्रद्धालुओं से कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने मुलाकात की, जो मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन कर लौटे हैं। मंत्री ने क्षेत्र में आयोजित संवाद के दौरान यात्रियों से बातचीत कर यात्रा व्यवस्था, सुविधाओं और अनुभवों के बारे में जानकारी ली। मुलाकात के समय हरचंद सिंह संधू, राकेश राणा, संजीव कुमार अंगुराल और बलविंदर कुमार मौजूद रहे।