समाचार · पंजाब
भाई वीर सिंह हाउस सर्वश्रेष्ठ, स्वच्छता क्लब ने भी जीती ट्रॉफी
| जालंधर स्वामी संत दास पब्लिक स्कूल में 41वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह कल, आज और कल आयोजित किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी शांतानंद महाराज, उपाध्यक्ष बाबा राम दास, सचिव बाबा चरण दास, प्रबंधक डॉ. अजीत सिंह राजपाल, सीए. आरएस. कालरा, अंजू मेहता, टी.पी. कौर, मोनिका चोपड़ा, दर्शन चावला, ए.सी.पी. नॉर्थ आतिश भाटिया, पूर्व छात्र डॉ. रिभव पसरीचा तथा विशिष्ट मुख्य अतिथि सी.ए. डॉ. अमरजीत चोपड़ा उपस्थित रहे। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। हेड गर्ल रीवा धवन ने अतिथियों का स्वागत किया, इसके बाद शबद गायन और शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत हुआ। प्रधानाचार्य डॉ. सोनिया मागो ने वार्षिक प्रतिवेदन में शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक और सह-पाठ्यक्रम उपलब्धियों का उल्लेख किया। पुरस्कार वितरण में सी.ए. डॉ. अमरजीत चोपड़ा ने उत्कृष्ट विद्यार्थियों को सम्मानित किया। भाई वीर सिंह हाउस को सर्वश्रेष्ठ सदन और स्वच्छता क्लब को सर्वश्रेष्ठ क्लब की ट्रॉफी दी गई। कार्यक्रम में पंजाबी नाटक, अनस्टॉपेबल शी कठपुतली शो, अंग्रेजी नाटक द ऑनेस्टी एक्सपेरिमेंट, म्यूजिकल मोजेक और खबरों की खिचड़ी सहित प्रस्तुतियां हुईं। हेड बॉय पृथमेय नूर सिंह के धन्यवाद प्रस्ताव के बाद राष्ट्रगान के साथ समापन हुआ।