समाचार · पंजाब
यूथ फेस्टिवल में सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज पांचवें स्थान पर
INT News17 November 2026 at 05:48 am
जालंधर | सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज जालंधर ने जीएनडीयू इंटर-जोनल यूथ फेस्टिवल में विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में पांच स्थान हासिल किए। कॉलेज के विद्यार्थियों ने कविश्री और शॉर्ट फिल्म मेकिंग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि नुक्कड़ नाटक, काली और मिमिक्री में तृतीय स्थान हासिल कर संस्थान का प्रतिनिधित्व किया। आयोजनों में विद्यार्थियों ने रचनात्मकता और मंचीय प्रस्तुति के माध्यम से अपनी तैयारी और कलात्मक कौशल का प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि पर ग्रुप चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा और कॉलेज डायरेक्टर प्रो. डॉ. सुभाष शर्मा ने विजेता विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया और उनके प्रदर्शन की सराहना की।