समाचार · पंजाब
बैंक के बाहर से बुलेट चोरी, सीसीटीवी फुटेज में दिखे दो युवकों पर शक
INT News17 November 2026 at 05:49 am
जालंधर | बस स्टैंड के पास कोटक महिंद्रा बैंक के बाहर खड़ी जालंधर निवासी यक्ष की काले रंग की बुलेट मोटरसाइकिल (पीबी08-एफएम-6630) चोरी हो गई। सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे बैंक गए यक्ष जब दोपहर 1:15 बजे बाहर आए तो बाइक गायब थी, जिसमें जरूरी कागजात भी रखे थे। बैंक के सीसीटीवी कैमरों में निहंग बाणे में दो युवक बाइक की रेकी करते दिखे; चाबी लगी देख एक युवक फोन पर बात करने का बहाना कर बाइक ले उड़ा। थाना बारादरी को शिकायत दी गई है। एसीपी सेंट्रल राजेश ठाकुर ने बताया कि पुलिस फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।