समाचार · हरियाणा
अंबाला में बच्ची को 7 फीट उछालने वाला सांड मरा:आर्मी ने पकड़ा था, पास में मिले बड़े टायर, 4 लोगों पर किया था हमला
अंबाला कैंट में 3 दिन पहले 4 लोगों को घायल करने वाला सांड आज सुबह सड़क किनारे मरा मिला। पूर्व पार्षद नवीन यादव के मुताबिक, आर्मी की टीम ने आज सुबह सांड को पकड़ लिया था। इसके बाद उसे एक पेड़ से बांध दिया गया। इसी दौरान सांड की मौत हो गई। सांड ने उत्पाद मचाते हुए 4 लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। इनमें 9वीं कक्षा की छात्रा खुशी भी शामिल थी। सांड ने खुशी को करीब 7 फीट ऊपर उठाकर जमीन पर पटक दिया था। हमले में उसके सिर पर गंभीर चोट आई थी और उसे 18 टांके लगे थे। हमले के बाद सांड भागकर आर्मी एरिया में घुस गया था। इसके बाद से ही उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे थे। आज सुबह आर्मी की टीम सांड को पकड़ने में कामयाब हुई, लेकिन कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। पूर्व पार्षद- पानी डालते ही सांड की हो गई मौत नवीन यादव के अनुसार, सांड को पकड़ने के बाद उसके गले में एक टायर डाला गया और उस पर पानी डाला गया। उनका कहना है कि आर्मी को आशंका थी कि सांड का मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ है। इसी वजह से पानी डालकर उसे राहत देने की कोशिश की गई। पानी डालने के दौरान सांड अचानक गिरकर बेहोश हो गया। इसके बाद उसकी मौत हो गई। सांड के हमले में घायल खुशी को 18 टांके आए थे सोमवार सुबह सांड ने लालकुर्ती और माल रोड समेत करीब एक किलोमीटर के इलाके में जमकर उत्पात मचाया था। उसने स्कूल जा रही 9वीं कक्षा की छात्रा खुशी को सींगों से उठाकर करीब 7 फीट हवा में पटक दिया था। बच्ची का सिर डिवाइडर से टकराने के कारण गंभीर चोट आई थी और उसके सिर में 18 टांके आए थे। घायलों को PGI और मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया था इसके बाद सांड ने स्कूटी सवार के पीछे दौड़कर हमला करने की कोशिश की। माल रोड पर उसने एक गोरखा सर्वेंट मनोज थापा को पटककर घायल कर दिया था, जिसे गंभीर हालत में PGI रेफर किया गया। इसके बाद आकाशदीप कम्युनिटी सेंटर के पास सांड ने मां-बेटी पर भी हमला किया था। दोनों को इलाज के लिए मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया था। 4 लोगों को घायल करने के बाद सांड कैंटोनमेंट क्षेत्र में घुस गया था। इसके बाद आर्मी की टीमें उसकी तलाश में जुटी थीं। अब सांड के मृत मिलने के बाद इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है। --------------------- ये खबर भी पढ़ें… अंबाला में सांड ने बच्ची को 7 फीट उछालकर पटका,VIDEO:सिर के बल गिरी, मां-बेटी और कुक को भी घायल किया; अब आर्मी ढूंढ रही अंबाला कैंट में सोमवार सुबह एक सांड ने 2 घंटे कोहराम मचाया। सांड ने एक किलोमीटर के एरिया में 4 लोगों को घायल कर दिया। सबसे पहले स्कूल जा रही 9वीं कक्षा की छात्रा को सांड ने करीब 7 फीट हवा में उछालकर जमीन पर पटक दिया। इसके बाद दोबारा उसे टक्कर मारी और सींगों से उठाकर फेंक दिया। (पूरी खबर पढ़े…)