Thursday, 27 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

कैथल में रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार:गांव नागल में फायरिंग करने का मामला, असलहा जब्त किया

INT News27 August 2026 at 02:58 pm

कैथल में जमीन के विवाद को लेकर गांव वालों पर गोलियां चलाने के मामले में पुलिस ने आरोपी रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया। अरोपी झगड़े बाद लाइसेंसी गन और मैगजीन लेकर खेत में ही पहुंच गया था और फायर कर दिए थे। पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव नागल निवासी गगननाथ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गन और मैग्जीन बरामद कर ली हैं। 2024 में खरीदी थी जमीन बता दें कि नागल गांव निवासी रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर गगननाथ ने गांव के ही संतलाल से 2024 में एक एकड़ जमीन खरीदी थी। आरोप है कि गगननाथ ने जमीन लेने के बाद उसे पूरे पैसे नहीं दिए, इसके बाद गगननाथ जमीन पर वापस अपना कब्जा लेना चाहता था। संतलाल ने इस बारे में सीवन थाना में केस दर्ज करवाया था। आरोप था कि गगननाथ कई बार पैसे देने का आश्वासन देता रहा। लेकिन, करीब 2 साल तक भी जमीन के पूरे पैसे नहीं दिए गए। वहीं, संतलाल किसी मामले में जेल में बंद था और अभी कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आया था। खेत पर कब्जा करने के लिए गए संतलाल दोबारा गगननाथ से पैसों की डिमांड करने लगा। जब उसे पैसे नहीं मिले तो वह परिजनों के साथ खेत पर कब्जा करने के लिए पहुंच गया। गगननाथ भी कुछ लोगों के साथ यहां पहले से ही मौजूद था। संतलाल के खेत में पहुंचते ही दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद गगननाथ ने अपनी लाइसेंसी गन से फायरिंग कर दी। गोली चलते ही संतलाल पक्ष के लोगों ने इधर-उधर के खेतों में घुसकर जान बचाई। कुछ देर बाद जैसे ही गांववाले यहां पहुंचे तो उन्होंने गगननाथ से गन और मैगजीन छीन ली। सूचना मिलते ही सीवन थाना पुलिस और एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई और गगननाथ को पकड़कर थाने ले गई। सीवन थाना एसएचओ मुकेश रानी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से असलहा बरामद कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।