Tuesday, 13 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

लुधियाना में i20 के 3 टायर चोरी:चौथा उतारते समय राहगीरों ने देखा,पीछा किया तो ताजपुर रोड की तरफ भागे सीसीटीवी आया सामने

INT News13 October 2026 at 06:33 am

लुधियाना के समराला चौक इलाके में बेखौफ चोरों ने एक घर के बाहर खड़ी हुंडई i20 कार को निशाना बनाया। चोरों ने शातिराना अंदाज में कार को जैक पर चढ़ाया और 3 टायर उतारकर अपनी गाड़ी में लोड कर लिए। चौथा टायर खोलते समय राहगीरों की नजर उन पर पड़ गई। लोगों को अपनी तरफ आता देख आरोपी आनन-फानन में जैक और चौथा टायर मौके पर ही छोड़कर अपनी i20 कार में सवार होकर फरार हो गए। वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जिसमें चोर बेखौफ होकर टायर उतारते साफ नजर आ रहे हैं। तैयार होकर आए थे 3 बदमाश, i20 में ही पहुंचे जानकारी के अनुसार पीड़ित विक्की मेडिसिन मार्केटिंग का काम करते हैं। उन्होंने रोजमर्रा की तरह अपनी i20 कार घर के बाहर पार्क की थी।देर रात एक दूसरी i20 कार में सवार होकर 3 अज्ञात बदमाश पहुंचे। उनमें से 2 युवक नीचे उतरे और तेजी से विक्की की कार के पहिए खोलने लगे, जबकि तीसरा गाड़ी में ही बैठा रहा।आरोपियों ने पलक झपकते ही 3 टायर उतार लिए। स्विफ्ट और वैगनआर से राहगीरों ने किया पीछा जब चोर चौथा टायर उतारने की कोशिश कर रहे थे तभी वहां से गुजर रहे कुछ जागरूक राहगीरों ने उन्हें देख लिया और शोर मचा दिया। पकड़े जाने के डर से चोर गाड़ी लेकर ताजपुर रोड की तरफ भागे। राहगीरों ने तुरंत अपनी स्विफ्ट और वैगनआर कारों से चोरों का पीछा शुरू किया लेकिन आरोपी ताजपुर रोड की ओर तेज रफ्तार में कट मारकर आंखों से दूर हो गए। गार्ड ने परिवार को जगाया CCTV फुटेज आई सामने पीछा नाकाम रहने के बाद राहगीर मौके पर लौटे और वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड को पूरी घटना बताई। इसके बाद गार्ड ने तुरंत घर के अंदर जाकर विक्की और उनके परिवार को सूचना दी। जब परिवार ने बाहर आकर देखा तो कार ईंटों के सहारे खड़ी थी और 3 पहिए गायब थे। परिवार ने इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसमें बदमाश टायर खोलते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की कार के नंबर और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।