Wednesday, 2 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

बुरहानपुर में ग्राहक बनकर पहुंचे नगर निगम सेक्टर अधिकारी:आशीर्वाद किराना दुकान से एक ट्रॉली सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त, विक्रेता पर लगेगा जुर्माना

INT News2 September 2026 at 01:51 pm

बुरहानपुर में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे नगर निगम की टीम ने सिंधी बस्ती स्थित आशीर्वाद किराना दुकान और उसके गोदाम पर कार्रवाई की। टीम ने यहां से बड़ी मात्रा में सिंगल यूज प्लास्टिक और उससे बनी सामग्री जब्त की। यह कार्रवाई नगर निगम के सेक्टर अधिकारी के ग्राहक बनकर पहुंचने और प्लास्टिक सामग्री की पुष्टि करने के बाद की गई। टीम ने मौके से एक ट्रॉली से ज्यादा सिंगल यूज प्लास्टिक, प्लास्टिक की कटोरी, प्लेट, ग्लास और चम्मच जब्त किए। ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचे सेक्टर अधिकारी नगर निगम के सेक्टर अधिकारी अजय कनाड़े पहले ग्राहक बनकर आशीर्वाद किराना दुकान पर पहुंचे थे। उन्होंने दुकान से जुड़े गोदाम में बड़ी मात्रा में सिंगल यूज प्लास्टिक और उससे बनी सामग्री रखे होने की जानकारी जुटाई। सामग्री की पुष्टि होने के बाद उन्होंने इसकी सूचना नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों को दी। सहायक आयुक्त की टीम ने दी दबिश सूचना मिलने पर नगर निगम सहायक आयुक्त स्वर्णिमा वर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और दुकान व गोदाम में दबिश दी। जांच के दौरान टीम को बड़ी मात्रा में सिंगल यूज प्लास्टिक और उससे बनी सामग्री मिली। निगम की टीम ने करीब एक ट्रॉली से ज्यादा प्लास्टिक सामग्री जब्त की। कटोरी, प्लेट, ग्लास और चम्मच जब्त नगर निगम की कार्रवाई में सिंगल यूज प्लास्टिक के साथ प्लास्टिक से बनी कटोरी, प्लेटें, ग्लास और चम्मच भी जब्त किए गए। सहायक आयुक्त स्वर्णिमा वर्मा ने बताया कि सेक्टर अधिकारी की सूचना के आधार पर टीम ने यह कार्रवाई की है। संबंधित विक्रेता पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। दो दिन पहले आयुक्त ने दिए थे सख्ती के निर्देश दरअसल, नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने दो दिन पहले सभी सेक्टर अधिकारियों और सुपरवाइजरों की बैठक ली थी। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। आयुक्त ने इसके भंडारण, बिक्री और उपयोग पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाने को कहा था। 6 सेक्टर अधिकारियों को दी जिम्मेदारी सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ कार्रवाई के लिए नगर निगम ने 6 सेक्टर अधिकारियों को तैनात किया है। अधिकारियों को प्रतिबंधित प्लास्टिक और उससे बनी सामग्री के भंडारण व बिक्री पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। 120 माइक्रॉन से कम प्लास्टिक पर प्रतिबंध नगर निगम के निर्देश के अनुसार 120 माइक्रॉन से कम मोटाई वाले प्लास्टिक कैरी बैग पर प्रतिबंध है। इसके साथ ही थर्माकोल से बने डिस्पोजल आइटम जैसे कप, प्लेट, गिलास और स्ट्रॉ के इस्तेमाल पर भी रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। पुष्टि के बाद अफसरों को दी सूचना सेक्टर अधिकारी अजय कनाड़े ने बताया कि वे सिंधी बस्ती स्थित आशीर्वाद किराना संचालक के पास सिंगल यूज प्लास्टिक से बनी सामग्री खरीदने के लिए ग्राहक बनकर गए थे। वहां सामग्री उपलब्ध होने की पुष्टि होने के बाद उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद निगम की टीम मौके पर पहुंची और सामग्री जब्त की।