Wednesday, 2 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

लुधियाना में तेज रफ्तार का कहर:साउथ सिटी के पास इनोवा और अमेज की आमने-सामने टक्कर,चकनाचूर हुई कार; बाल-बाल बची जान

INT News2 September 2026 at 02:46 pm

लुधियाना में तेज रफ्तार होंडा अमेज और इनोवा कार की बुधवार को टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि अमेज कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हादसा शहर की साउथ सिटी रोड पर झम्मट पुल के पास सर्विस लेन पर हुआ। एएसआई ने बताया कि दोनों गाड़ियां तेज स्पीड में थीं। सर्विस लेन पर दोनों के बीच सीधी टक्कर हुई। इम्पैक्ट इतना ज्यादा था कि होंडा अमेज कार आगे से डैमेज हो गई। उसका एक टायर टूटकर गाड़ी से अलग हो गया। वहीं, इनोवा कार को भी काफी नुकसान पहुंचा है। हादसे के वक्त दोनों गाड़ियों में कोई यात्री नहीं था। गाड़ी केवल ड्राइवर मौजूद थे, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं। पुलिस को कंट्रोल रूम पर हादसे की सूचना मिली मामले की जानकारी देते हुए रघुनाथ चौकी के एएसआई गुरप्रीत ने बताया कि पुलिस को कंट्रोल रूम पर हादसे की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मुलाजिम तुरंत मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों गाड़ियां कब्जे में लीं एएसआई ने स्पष्ट किया कि हादसे में किसी की भी मृत्यु नहीं हुई है। पुलिस ने मौके से दोनों दुर्घटनाग्रस्त कारों को अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और कानून के तहत जो भी बनती कार्रवाई होगी, वह की जाएगी।