Wednesday, 2 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

दतिया पहुंचीं भूमि पेडनेकर:मां पीतांबरा के दर्शन कर वनखंडेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक, फैंस से मिलीं और ग्वालियर लौटीं

INT News2 September 2026 at 02:58 pm

दतिया में बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर बुधवार सुबह अचानक दतिया पहुंचीं। उन्होंने प्रसिद्ध मां पीतांबरा मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद वनखंडेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना की। ग्वालियर से सड़क मार्ग से पहुंचीं दतिया जानकारी के मुताबिक भूमि पेडनेकर ग्वालियर से सड़क मार्ग के जरिए दतिया पहुंची थीं। उनके मंदिर पहुंचने की खबर मिलते ही श्रद्धालुओं और फैंस की भीड़ जुटने लगी। अभिनेत्री को अचानक अपने बीच देखकर प्रशंसकों में उत्साह नजर आया। पुलिस ने संभाली व्यवस्था मंदिर परिसर में भीड़ बढ़ने पर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने व्यवस्था संभाली। भूमि पेडनेकर ने विधिवत पूजा-अर्चना और दर्शन किए। मंदिर से बाहर निकलने के बाद उन्होंने फैंस का अभिवादन किया और वापस ग्वालियर के लिए रवाना हो गईं। इन फिल्मों से मिली पहचान भूमि पेडनेकर ने 'दम लगा के हईशा' से बॉलीवुड में पहचान बनाई। इसके बाद 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' समेत कई चर्चित फिल्मों में नजर आईं। उनके अभिनय को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया गया है।