national · दिल्ली
Viral Video : ड्यूटी या दारू पार्टी? VIDEO वायरल होते ही दिल्ली पुलिस ने लिया एक्शन

Viral Video : ड्यूटी के दौरान इस तरह शराब पीने का वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इस पर कड़ा ऐतराज जताया और कार्रवाई की मांग की. मामला सामने आने पर दिल्ली पुलिस ने इसका संज्ञान लिया है. पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच कर ली गई है और इसमें शामिल कर्मियों की पहचान करके उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है. देखें क्या नजर आ रहा है वीडियो में.
DCP PCR DELHI @DCPPCRDELHI ने वीडियो को कोट करते हुए प्रतिक्रिया दी. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- वायरल वीडियो सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच कराई. जांच में घटना में शामिल कर्मचारियों की पहचान कर ली गई है. इनमें दिल्ली पुलिस का एक हेड कांस्टेबल और डीटीसी का एक बस चालक शामिल है. हेड कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. वहीं, डीटीसी बस चालक को लाइन हाजिर कर दिया गया है.
एक्स पर आगे लिखा गया कि डीटीसी की ओर से चालक के खिलाफ गलत आचरण के मामले में विभागीय कार्रवाई शुरू की जा रही है. दिल्ली पुलिस ने साफ कहा है कि वह किसी भी तरह के अनुशासनहीन या गलत व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करती. दोषी पाए जाने वालों पर उचित कार्रवाई की जाएगी.