समाचार · मध्य प्रदेश
शीतला माता मंदिर हादसा...पीड़ित परिवारों की मदद करेगी सातऊं समिति:मृतकों के परिजनों को 50-50 हजार, घायलों को 10 हजार की सहायता; 40 बेटियों की शादी भी कराएगी
ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के मुख्य द्वार पर हुए हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों को ग्राम सातऊं शीतला माता कल्याण समिति आर्थिक सहायता देगी। मृतकों के परिजनों को 50-50 हजार और हादसे में घायल लोगों के परिवारों को 10-10 हजार रुपए दिए जाएंगे। वहीं प्रभावित 40 परिवारों की बेटियों की शादी का पूरा खर्च उठाएगी। 18 अक्टूबर की रात करीब 1 से 1:30 बजे के बीच हुए हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई थी। पीड़ित परिवारों की मदद के लिए समिति ने अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गुर्जर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की। इसमें हादसे से प्रभावित परिवारों की स्थिति और उनकी जरूरतों पर चर्चा के बाद सहायता संबंधी निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए। मृतकों के परिजनों को 50 हजार रुपए समिति ने निर्णय लिया है कि हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिवार को 50 हजार रुपए की सहायता दी जाएगी। वहीं, घायल हुए लोगों के परिवारों को राहत देने के लिए 10 हजार रुपए दिए जाएंगे। 40 परिवारों की बेटियों की शादी का खर्च उठाएगी समिति समिति ने प्रभावित परिवारों की बेटियों की शादी का पूरा खर्च उठाने का भी निर्णय लिया है। 40 प्रभावित परिवारों को लाभ दिया जाएगा। बैठक में इन सदस्यों ने लिया निर्णय समिति की बैठक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गुर्जर की अध्यक्षता में हुई। इसमें मजबूत सिंह, गजराज सिंह, जितेंद्र सिंह और कृष्णकांत सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे। बैठक में सभी ने पीड़ित परिवारों की मदद के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।