Saturday, 24 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

भोपाल में कितने वैध-अवैध होर्डिंग्स...BJP जिलाध्यक्ष ने पूछा सवाल:एमआईसी मेंबर होने के नाते जानकारी मांगी; कल होगी निगम परिषद की मीटिंग

INT News23 October 2026 at 01:57 pm

भोपाल के बीजेपी जिलाध्यक्ष रविंद्र यति ने नगर निगम में एमआईसी (मेयर इन कौंसिल) मेंबर होने के नाते वैध-अवैध होर्डिंग्स की जानकारी मांगी है। शनिवार को होने वाली नगर निगम परिषद की मीटिंग में यह जानकारी पटल पर रखी जाएगी और एमआईसी मेंबर जगदीश यादव इसका जवाब देंगे। आईएसबीटी स्थित मीटिंग हॉल में होने वाली निगम की बैठक में कुल 13 प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं, 4 प्रमुख एजेंडे रखे जाएंगे। इनमें दो ऐसे प्रस्ताव ऐसे हैं, जिन्हें 19 अगस्त को हुई बैठक में मंजूरी नहीं दी गई थी। अब पेश होने वाले एजेंडे में एमआईसी ने दोनों की शर्तें बदल दी हैं। नए मुख्यालय का सर्विस ब्लॉक परिषद ने सिर्फ दो साल के लिए देने का निर्णय लिया था। अब इसे 10 साल के लिए देने और अगले 10 साल नवीनीकरण का प्रस्ताव है। यानी अधिकतम अवधि 20 साल हो सकती है। वहीं, सोन चिरैया हॉकर्स कॉर्नर में छात्राओं की सुरक्षा संबंधी आपत्ति के बाद नई शर्तें जोड़ी गई हैं। एजेंडे में अमृत 2.0 के लिए 493.49 करोड़ रुपए का ऋण प्रस्ताव भी है। सोन चिरैया का प्रस्ताव भी रखेंगे गर्ल्स कॉलेज के पास सोन चिरैया हॉकर्स कॉर्नर को किराए पर देने पर अगस्त में छात्राओं की सुरक्षा संबंधी आपत्ति आई थी। अब एजेंसी को परिसर और आसपास 24 घंटे सीसीटीवी चालू रखने, गार्ड तैनात करने होंगे। तीन साल के किराए और अगले तीन साल नवीनीकरण का प्रस्ताव है।