Sunday, 15 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · दिल्ली

छठ महापर्व: CM रेखा गुप्ता सोनिया विहार घाट पर अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी अर्घ्य, दिल्ली में भव्य आयोजन

INT News14 November 2026 at 11:22 pm

छठ महापर्व: लोक आस्था और सूर्य उपासना सोनियाके महापर्व छठ पूजा को लेकर दिल्ली में भव्य तैयारियां की गई हैं. इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता सोनिया विहार घाट पर पहुंचेंगी और हजारों छठव्रतियों के साथ छठ महापर्व में शामिल होंगी. इस दौरान मुख्यमंत्री अस्ताचलगामी सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित कर देश और दिल्ली की सुख-समृद्धि की कामना करेंगी.

सोनिया विहार घाट पर छठव्रतियों के बीच पहुंचेंगी सीएम

छठ महापर्व के अवसर पर सोनिया विहार घाट पर विशेष आयोजन किया जाएगा. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता हजारों श्रद्धालुओं के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेंगी। सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही वह छठी मैया की आराधना में शामिल होंगी. मुख्यमंत्री की मौजूदगी से घाट पर आयोजित छठ पूजा का उत्साह और भी बढ़ने की उम्मीद है.

दिल्ली के सभी 13 जिलों में 1,400 छठ घाटों पर विशेष व्यवस्था

छठ पूजा को लेकर दिल्ली सरकार ने व्यापक स्तर पर तैयारियां की हैं. राजधानी के सभी 13 जिलों में करीब 1,400 छठ घाट तैयार किए गए हैं. इन घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष इंतजाम किए गए हैं. सरकार की ओर से घाटों की भव्य सजावट के साथ कई आकर्षक व्यवस्थाएं भी की गई हैं.

छठव्रतियों के लिए सजावट से लेकर सुविधाओं तक खास इंतजाम

दिल्ली सरकार ने छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए व्यापक सुविधाओं की व्यवस्था की है. घाटों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. साथ ही विशेष आकर्षण और जरूरी सुविधाओं का इंतजाम किया गया है, ताकि व्रती और उनके परिवार पूरी श्रद्धा, उल्लास और गरिमा के साथ छठी मैया की आराधना कर सकें.

सपरिवार छठ महापर्व में शामिल होने की अपील

सीएम रेखा गुप्ता की ओर से सभी श्रद्धालुओं को सपरिवार छठ महापर्व में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है. लोगों से अपील की गई है कि वे एकजुट होकर इस लोक आस्था के महापर्व को भव्य और दिव्य रूप में मनाएं. छठ पूजा न केवल सूर्यदेव और छठी मैया की उपासना का पर्व है, बल्कि यह सामाजिक एकता, स्वच्छता, अनुशासन और लोक संस्कृति का भी प्रतीक है.

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में ट्रेन से मिला भैंस का मांस, 44 डिब्बों में भरकर दिल्ली से पहुंचा था माल