Sunday, 15 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

भोपाल के चुनाभट्टी थाना प्रभारी धर्मेंद्र मौर्य निलंबित:पुलिस कमिश्नर की मौजूदगी में हुए जनसंवाद में नहीं पहुंचे थे

INT News15 November 2026 at 12:03 am

भोपाल के चुनाभट्टी थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र मौर्य को निलंबित कर दिया है। पुलिस कमिश्नर के जनसंवाद कार्यक्रम में गैर मौजूदगी उनके निलंबन की वजह बनी। जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र में पुलिस कमिश्नर की मौजूदगी में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनने और पुलिस व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जानी थी। कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर की मौजूदगी के बावजूद थाना प्रभारी धर्मेंद्र मौर्य का नहीं पहुंचना अधिकारियों को नागवार गुजरा। इसे वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों और महत्वपूर्ण कार्यक्रम के प्रति लापरवाही के रूप में देखा गया। इसके बाद डीसीपी जोन-4 आदर्शकांत शुक्ला ने थाना प्रभारी को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए। राजधानी में थाना प्रभारियों के खिलाफ हो रही कार्रवाई के बीच इस निलंबन को पुलिस महकमे में अनुशासन और जवाबदेही के लिहाज से अहम माना जा रहा है।