Sunday, 15 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

बाग के पास खड़ी स्लीपर बस में लगी आग:टांडा रोड पर रात 8:45 बजे भड़की आग, टायर फूटने से रुके वाहन, दो घंटे बाद बुझाई

INT News14 November 2026 at 10:52 pm

बाग से करीब एक किलोमीटर दूर टांडा रोड पर शनिवार रात खड़ी यात्री बस में आग लग गई। रात करीब 8:45 बजे लगी आग तेजी से फैल गई। इस दौरान बस के टायर जलकर फूटने लगे। आग से बस की सीटें और टायर जल गए। आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार, गुजरात पासिंग यह स्लीपर बस महादेव बस सर्विस की थी। बस गणपुर से गुजरात के मोरबी तक चलती थी। यह दो दिन से सड़क किनारे खड़ी थी। आग लगने के समय बस खाली थी। उसमें कोई यात्री या स्टाफ मौजूद नहीं था। टायर फूटने से सड़क पर रुके वाहन आग फैलने के साथ बस के टायर फूटने लगे। इससे टांडा और बाग की ओर आने-जाने वाले वाहन रुक गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया। करीब 10 बजे फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग बुझाई। इस दौरान सड़क से गुजरने वाले वाहन धीरे-धीरे निकले। पुलिसकर्मी लोगों को सावधान करते रहे।