Wednesday, 15 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · गुजरात

रानी की वाव के 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग शो को वाव अवार्ड्स एशिया 2026 में मिला गोल्ड अवार्ड

INT News13 July 2026 at 11:46 pm

गांधीनगर, 13 जुलाई। गुजरात के पाटन स्थित यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट ‘रानी की वाव’ के 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग शो और हेरिटेज लाइटिंग प्रोजेक्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि मिली है। इस इमर्सिव ऑडियो-विजुअल अनुभव को 17वें वॉव अवार्ड्स एशिया 2026 में 'एक्सपीरिएंशियल टेक अवार्ड्स – इवेंट के लिए ऑडियो-विजुअल में उपलब्धि' श्रेणी में गोल्ड अवार्ड से सम्मानित किया गया है।