समाचार · मध्य प्रदेश
हर पात्र गर्भवती महिला तक पहुंचे योजना का लाभ
INT News15 July 2026 at 06:13 am
मुरैना | प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का लाभ जिले की प्रत्येक पात्र गर्भवती महिला तक शत-प्रतिशत पहुंचाया जाए और किसी भी पात्र हितग्राही का नाम सूची से न छूटे। यह निर्देश मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में कलेक्टर लोकेश जांगिड़ दे रहे थे। बैठक में कलेक्टर ने विभागीय योजनाओं, पोषण गतिविधियों और शिकायत निवारण व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने 100 दिनों से अधिक समय से लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण व संतोषजनक निराकरण पर कहा किसी भी अधिकारी के खाते में लंबित शिकायतें दो अंकों में नहीं दिखनी चाहिए।